logo

पद्मश्री से सम्मानित होकर रांची लौटीं छुटनी देवी, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत

14848news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

पद्मश्री छुटनी देवी का रांची एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। छुटनी देवी को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद छुटनी देवी जब रांची पहुंची तो लोगों ने उनका खूब स्वागत किया। एयरपोर्ट पर लोगों की प्रेम को देखते हुए छूटनी देवी ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनका मनोबल और भी ऊंचा हो गया है। अब इस मनोबल के साथ ज्यादा गति के साथ समाज की सेवा करेंगी। आपको बता दें कि सरायकेला की रहने वाली छुटनी देवी का नाम उन 102 हस्तियों में शामिल है जिन्‍हें इस साल पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 


 

62 महिलाओं का अबतक बचा चुकी हैं छुटनी
छुटनी देवी झारखंड में डायन प्रथा को खत्म करने पर काम कर रही हैं। अब तक उन्होंने 62 महिलाओं को डायन प्रथा के प्रकोप से बचाया है। आज वह झारखंड और देश की महिलाओं के लिए ताकत बन चुकी हैं, लेकिन छूटनी देवी के जीवन में एक वक्‍त ऐसा भी था, जब अपने ही गांव में उन्‍हें हद दर्जे की प्रताड़ना से गुजरना पड़ा। यह प्रताड़ना उन्‍हें 'डायन' होने के नाम पर दी गई। छूटनी देवी एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस के सौजन्य से पुनर्वास केंद्र चलाती हैं। छूटनी देवी आशा की निदेशक हैं और ऐसी तमाम महिलाओं को मदद मुहैया कराती हैं, जिन्‍हें डायन होने के नाम पर प्रताड़ाति किया जाता है।