द फॉलोअप टीम, जशपुर :
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांंव में उत्तर प्रदेश के लखीममपुर खीरी जैसा दर्दनाक हादसा हुआ है। जब लोग दशहरा की झांकी देखने गए थे, अचानक तेज गति से एक कार पीछे से आई और लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इसमें 20 लोग जख्मी हुए हैं। चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तब हुई घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि हादसे में अब तक चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अब भी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में भारी मात्रा में गांजा लोड था। घटना के बाद लोगों ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद लोग हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस नेे स्थिति को नियंत्रण में किया।
थाने का किय घेराव
नाराज लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। पत्थलगांव थाने के एएसआई केके साहू के खिलाफ मौके पर जुटी भीड़ नारेबाजी कर रही है। जबकि प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन का वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाइल भी प्रदर्शनकारियों ने बंद करा दिये।