logo

वैक्सीन लेने के बाद शरीर बन गया चुंबक, छाती से चिपक रहे धातु और स्टील के सामान

9639news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई : 
देश में कोरोना वैक्सीन(corona vaccine) को लेकर पहले से ही इतनी अफवाहें हैंं, अब इसमें एक और घटना ने इजाफा कर दिया है। महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाले अरविंद सोनार ने दावा किया है कि कोविशील्ड(coveshield) की दूसरी खुराक लेने के बाद उनका शरीर चुंबक में बदल गया है। धातु और स्टील के सामान जैसे चम्मच, स्पैचुला, सिक्के उनके हाथ और छाती से चिपक जा रहे हैं। इस बात पर उनके बेटे जयवंत सोनार ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर इसी तरह का वीडियो देखने के बाद इसे मनोरंजन के लिए आजमाया। कुछ दिनों पहले भी ऐसी एक खबर मिली थी।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जल्द करेगा जाँच 
एक वायरल वीडियो में एक आदमी वैक्सीन लेने के बाद इसी तरह का दावा कर रहा था।  इसलिए हमने अपने पिताजी से इसे आजमाने के लिए कहा। क्योंकि उन्हें भी हाल ही में दूसरी खुराक मिली थी। हमने उनके हाथ और छाती पर कुछ चम्मच और धातु की चीजें रखीं और चमत्कारिक रूप से वे वहीं चिपक गईं। जयवंत ने कहा कि हालांकि मेरी मां के साथ ऐसा नहीं हुआ है। इस मामले पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. बापूसाहेब नागरगोजे ने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है।इसके साथ ही बताया गया की पूरे मामले की स्वास्थ विभाग(health Department) जांच करेगा।