logo

युवा टकटकी लगाए है, पांच लाख नौकरी देने के वादे का क्या हुआ: सुदेश कुमार महतो

13560news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

झारखंड सरकार हमेशा नियुक्ति को लेकर युवाओं के सवाल के घेरे में रहती हैं। आज लोहरदगा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी हेमंत सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड के युवा सरकार की ओर टकटकी लगाए हैं और नियुक्ति साल के नौ महीने बीत गए। पांच लाख नौकरी देने का वादा का क्या हुआ, इसे बताने से सरकार मुंह मोड़ रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू प्रमुख ने सरकार और सत्तारूढ़ दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के पथ पर निरंतर चलते रहने का आह्वान किया। 

कांग्रेस से लोहरदगा का हिट नहीं हो सकता 
उन्होंने कहा कि लोहरदगा को मंत्री तो मिला, लेकिन जनता की उम्मीदें धरी रह गई। जनता की समस्य़ाएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस से लोहरदगा का हित कभी संभव नहीं है। आजसू प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि सत्ता में वहीं लोग हैं, जो कभी झारखंड आंदोलन को बेचा-खरीदा करते थे। पौने दो साल की हेमंत सरकार जनादेश का अपमान कर रही है। नियोजन नीति में खामियां दूर करने की बजाय उसे उलझा दिया गया है। खतियान का वजूद खत्म कर दिया गया। बेरोजगारी भत्ता का वादा सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकला। सरकार निजी क्षेत्र में 100-200 युवाओं को रोजगार देकर सरकार अपना पीठ थपथपा रही है। 

पहली बार 4402 पंचायतों में कार्यकर्ता सम्मलेन हुआ
कार्यक्रम में सुदेश महतो ने कहा कि इस साल आजसू ने निर्माण वर्ष घोषित किया है। ऐसे पहली बार जब 4402 पंचायतों में कार्यकर्ता सम्मलन हुआ, प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। आजसू से लोहरदगा की उम्मीदें जुड़ी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हर गांव हर परिवार से सीधा और सामाजिक सरोकार जोड़ें, ताकि जनता की सेवा की जा सके। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, मनोज सिंह, सूरज अग्रवाल, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, रामलखन प्रसाद, नीरू शांति भगत, अंजु देवी, अनिता साहू, मुन्ना अग्रवाल, ओम भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे।