logo

रांची में ASJU की अहम बैठक, पंचायतों और प्रखंडों में चलाएगी सदस्यता अभियान

5598news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
आजसू पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। इस सिलसिले में आजसू पार्टी की अहम बैठक राजधानी रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गयी। पार्टी के जिला प्रभारी और विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम और गतिविधि की समीक्षा की। सुझाव दिया कि कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लानी चाहिये। 

सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश
बैठक को पार्टी के महासचिव राजेंद्र महतो ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए उसके सदस्य बहुत अहम होते हैं। सदस्य ही पार्टी के प्राण होते हैं। सदस्यों में समर्पण और अनुशासन का भाव होगा तभी कोई राजनीतिक दल मंजिल तक पहुंचेगी। महिला अध्यक्ष वायलट कच्छप ने कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। लोग पार्टी का सदस्य बनने के लिए उत्साहित हैं। हमें आमजन का अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। 

अभियान संचालन समिति का गठन किया गया
प्रखंडों और पंचायतों में पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए रांची जिला सदस्यता अभियान संचालन समिति का गठन भी किया गया। कांके प्रखंड की जिम्मेदारी राजेंद्र मुंडा राजन, बिरेंद्र तिवारी, एतवा उरांव, अभिषेक राज हेरेंज और पार्वती देवी को सौंपी गयी। बुढ़मू प्रखंड की जिम्मेदारी सत्यनारायण मुंडा, रामजीत गंझू को दी गयी। भूषण यादव को खलारी प्रखंड की जिम्मेदारी दी गयी। रातू प्रखंड की जिम्मेदारी संजय गोप, नुरुल होदा, वर्षा गाड़ी और भरत काशी के जिम्मे आई। नगड़ी प्रखंड की जिम्मेदारी अरविंद भगत को दी गयी। अन्य कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गयी। 

सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में ये शामिल
बैठक में मुख्य रुप से गोमिया विधायक सह रांची जिला प्रभारी डॉ. लम्बोदर महतो, आजसू पार्टी के महासचिव राजेन्द्र महेता, महिला अध्यक्षा वायलट कच्छप, जिलाध्यक्ष सजंय महतो, पार्वती देवी, राजेंद्र शाही मुंडा, बनमाली मण्डल, नईम अंसारी, प्रकाश लकड़ा, हेमलता उरांव, वर्षा गाड़ी, रामजीत गंझू, बीरेंद्र सिंह भोक्ता, अभिषेक राज हेरेंज, ज्ञान सिंहा, राजेंद्र मुंडा राजन, सत्यनारायण मुंडा, भरत काशी, अखिलेश कुमार, मदन प्रसाद, बीरेंद्र तिवारी, दशरथ महतो सहित प्रखण्डों के अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए।