logo

झारखंड में आजसू संगठन का कर रहा पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर तैयार हो रही टीम

11021news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में आजसू पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी हर स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करने और ट्रेनिंग देने में जुटी है। पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो खुद से मॉनिटरिंग कर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने में जुटे हैं। अब 22 जुलाई से आजसू पार्टी  प्रखंड कमिटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिलावार शपथ ग्रहण सह संवाद समारोह का आयोजन करेगी। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो प्रखंड कमिटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे तथा सभी प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे।

 

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का होगा आयोजन 
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 22 जुलाई से जिलावार शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। समारोह का आयोजन रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। समारोह के प्रथम दिन पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह तथा हजारीबाग जिला के प्रखंड पदाधिकारियों को शपथ दिलायी जाएगी।

पार्टी सभी इकाइयों की प्रभारी नियुक्त कर चुकी है 
ज्ञात हो कि 15 जुलाई को आजसू पार्टी पूरे झारखंड में संगठन का गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार कर रही है और इसी क्रम में राज्य के सभी प्रखंड में प्रखंड कमिटी का गठन किया जा चुका है, सभी अनुषंगी इकाईयों के प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं तथा राज्य के पूरे 260 प्रखण्ड में प्रखण्ड सम्मेलन का अभी आयोजन किया जा चुका है।

 

शपथ ग्रहण में सभी जिला अध्यक्ष होंगे शामिल 
आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई से शुरु होनेवाले शपथ ग्रहण सह संवाद समारोह में मुख्य रुप से सभी जिला के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, प्रखण्ड पदाधिकारी एवं प्रखण्ड प्रभारी शामिल होंगे।