logo

रांची के आकाश सिंह की फिल्म 9वें टोरंटो ब्लैक फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी

4237news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
प्रतिभा किसी बंधन की मोहताज नहीं होती है। जिनकी अंदर टैलेंट होता है वो अपना रास्ता कहीं न कहीं बना ही लेते हैं। ना तो वो मेहनत करने से डरते हैं और ना ही रास्तों में आने वाली अड़चनों से। इसी तरह से रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर फिल्म जगत में नाम बनाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन फिर भी रांची के आकाश सिंह ने इन कथनों को गलत साबित किया है और फिल्म जगत में ना सिर्फ अपने देश बल्कि विदेशो में भी छाप छोड़ी है। आकाश की शॉर्ट फिल्म H.E.N.R.I को 9वें टोरंटो ब्लैक फिल्म फेस्टिवल 2021, कनाडा के लिए चुना गया है।   



कई फिल्मो बना चुके हैं आकाश  
10 से 21 फरवरी के बीच टोरंटो में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। यह विज्ञान फाई शॉर्ट फिल्म का वीएफएक्स और पोस्टर डिज़ाइन सफलतापूर्वक AKASH की कंपनी Cineakash Productions Pvt Ltd,  द्वारा किया गया है। रांची बेस्ड फिल्म निर्माता, अभिनेता और पोस्ट प्रोडक्शन सुपरवाइजर AKASH SINGH इस फिल्म के VFX और ग्राफिक्स पर्यवेक्षक हैं, जिन्हें उनकी कंपनी के VFX और एनिमेशन के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय लघु और फीचर परियोजनाओं में काफी सराहना मिली है।