logo

UP ELECTION: सबसे बडी पार्टी से मुकाबला में अखिलेश ने छोटो दलों पर जताया भरोसा, कितना होगा प्रभावी

UP ELECTION: सबसे बडी पार्टी से मुकाबला में अखिलेश ने छोटो दलों पर जताया भरोसा, कितना होगा प्रभावी

इदरीस खत्री, इंदौर:
सपा के अखिलेश यादव से जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) ने गठबंधन पर मुहर लगा दी है। लखनऊ में औपचारिक घोषणा भी हो गई। सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ। देर-सवेर हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों से चर्चा करके हमने पता किया कि जयंत लगभग 45 सीट चाहते हैं और अखिलेश 25 देना चाहते हैं। फिर खबर यह भी चली कि 35 से 36 सीटो के बंटवारे पर सहमति बन कर शनिवार तक  घोषणा हो सकती है। एक महत्वपूर्ण खबर यह भी है कि सपा के कुछ प्रत्याक्षी रालोद की सीटों पर चुनावी मैदान में आएंगे जिससे सीटों का सामंजस्य बैठ पाएगा। यह प्रयोग 2017 में कांग्रेस और सपा गठबंधन में भी हो चुका था। जिसमें सपा के कई प्रत्याशी कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। उदाहरण सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़े थे। चिंता यादव सपा की बड़ी नेत्री रही हैं कांग्रेस के टिकिट पर गोरखपुर से लड़ी थीं।

 

यूपी के लड़के पार्ट-2, क्या सुपरहिट होगी अखिलेश-जयंत की जोड़ी? - up  election 2022 akhilesh yadav jayant chaudhary sp rld alliance ntc - AajTak

जयंत चौधरी की पृष्ठभूमि पर नज़र डाल लेते हैं - चौधरी चरण सिंह के बिना यह नज़ीर अधूरी रहेगी। आज़ाद भारत के सबसे बड़े किसान नेता आज भी चौधरी चरण ही माने जाते हैं। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बड़ा रुतबा होने के साथ पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी अच्छा दखल रखते थे।  आर्ट्स में मास्टर डिग्री फिर वकालत की पढ़ाई वकालत करते थे। चौधरी चरण की लिखी किताबे लंदन में पढ़ाई जाती है। बड़े अर्थशास्त्री भी थे। अजित सिंह उनके पुत्र रहे। अजित आईटी खड़कपुर से पास हुए थे। अलग-अलग समय पर बड़े -ड़े मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भी रहे। इसी पृष्ठभूमि में जयंत चौधरी आते हैं। जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।  चौधरी चरण सिंह बड़ी-बडी डिग्रियों और बड़ी पढ़ाई के बावजूद खुद को किसानों के साथ खड़े रख कर किसानों के नेता बने रहे थे।

 

sanjay singh meets akhilesh yadav in lucknow samajwadi party alliance with  aap took place after RLD jayant chaudhry - अखिलेश यादव से मिले सांसद संजय  सिंह, आरएलडी के बाद आप के साथ

 

पश्चिमी उत्तरप्रदेश में 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद भाजपा को एक तरफा वोट मिले थे। 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा फिर 2019 लोकसभा में भाजपा बडा अंतराल बनाने में कामयाब हुई थी। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लगभग 26 जिले आते हैं। इसमे 136 विधानसभा सीटे हैं (2017 विधानसभा में ,,109 पर भाजपा, 21 पर सपा, 3 बसपा, 2 कांग्रेस, 1 रालोद जयंत चोधरि की पार्टी के पास थी)। इन 26 जिलों में से लगभग 20 जिले ऐसे हैं जहां लगभग 14% जाट समुदाय के वोट हैं, इन 136 सीटों में से लगभग 80 सीटे ऐसी हैं जहाँ जाट वोट निर्णायक भूमिका में होते हैं। इधर, सपा का गठबंधन ओमप्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी, महान दल, अपना दल से भी अंतिम रूप में हो चुका है। देर सवेर चंद्रशेखर रावड भी सीटों के बंटवारे के अंतिम रूप में आते ही सपा के साथ आ जाएंगे। शिवपाल यादव भी सपा के साथ घरवापसी कर लेंगे। अखिलेश ने गठबंधन पर खासा ध्यान दिया है जो कि मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की भी अखिलेश यादव से मुलाक़ात हो चुकी है। 

महापंचायतों ने किसान आंदोलन को क्या सिर्फ़ जाट समुदाय का आंदोलन बना दिया  है? - BBC News हिंदी

जयंत चौधरी किसान आंदोलन के समर्थक रहे हैं। साथ ही किसान नेता भी हैं। इसका फायदा निश्चय ही अखिलेश को मिलेगा। एक और अनुमान यह भी चल रहा है कि कांग्रेस का प्रियंका फेक्टर भी उत्तरप्रदेश में दमखम से चल रहा है, तो चुनाव के बाद यदि कांग्रेस 40 से 60 सीटों पर काबिज हो जाती है तो बाद में सपा- कांग्रेस सहयोग सेभी सरकार बना सकते है। ओवैसी फेक्टर बाकी है। लेकिन उत्तरप्रदेश के मुस्लिम अगर जाएंगे तो सपा के साथ जाएंगे न कि ओवैसी के। लेकिन ओवैसी बिहार की तरह पांच से बारह सीटो का गणित बिगाड़ सकते हैं। अखिलेश बड़ी तेजी से और भी छोटी पार्टियों से गठबंधन पर लगे हुए हैं। अखिलेश की कांग्रेस से दोस्ती छिपी नहीं है और उन्हें सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी का सहयोग ले सकते हैं, आज उत्तरप्रदेश में अखिलेश बांहें फैलाए खड़े हैं। जिसके समीकरण यह बताते हैं कि भाजपा की सीधी टक्कर होगी तो सपा से ही होनी है। तब कांग्रेस खुद समर्थन के लिए साथ आ ही जाएगी। भविष्य की गर्त में क्या छिपा है देखते हैं।

 

( यूपी की सियासत पर पकड़ रखने वाले लेखक मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। फिल्म समीक्षक के रूप में भी पहचान। संप्रति स्‍वतंत्र लेखन।)

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। द फॉलोअप का सहमत होना जरूरी नहीं। हम असहमति के साहस और सहमति के विवेक का भी सम्मान करते हैं।