logo

मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में ट्विटर पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप, नए IT कानून का नहीं किया पालन

मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में ट्विटर पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप, नए IT कानून का नहीं किया पालन
द फॉलोअप टीम, गाजियाबाद:

बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई और जबरन उनकी दाढ़ी काटने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने ट्विटर और फैक्ट चेकर अल्ट न्यूज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। गाजियाबाद पुलिस ने 9 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया यही। आरोप है कि उन सब ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाया। आरोपियों में राणा अयूब, जुबेर 
अहमद, सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, डॉ. समा मोहम्मद, सबा नकवी के नाम शामिल हैं।




ट्विटर पर प्राथमिकी दर्ज की गई

इस मामले में ट्विटर पर आरोप है कि ट्वीटर ने वीडियो को प्रसारित होने से नहीं रोका।  ट्वीटर ने उस वीडियो को प्रचारित किया जिसमें एक मुस्लिम को निशाना बनाया गया। उसकी पिटाई की गई और जबरन उनकी दाढ़ी काटने का आरोप लगा। आमतौर पर ट्विटर भ्रामक खबरों को मैनिपुलेटेड कहता है, लेकिन इस मामले में उसने वीडियो को फैलने से नहीं रोका। इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा लगाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153,153A,295A,505,120B और 34 के तहत केस दर्ज किया है। 


सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश 
नामजद आरोपियों पर आरोप है कि उन लोगों ने ट्विटर पर सच्चाई जाने बिना ही  घटना को सांप्रदायिक रंग दिया। समाज में शांति को भंग करने और धार्मिक समूहों में भड़काने के मकसद से वीडियो वायरल किया गया। यह मामला पीड़ित और आरोपी के बीच का व्यक्तिगत विवाद था। इसमें हिंदु और मुस्लिम दोनों ही संप्रदाय के लोग शामिल थे, लेकिन आरोपियों ने घटना को इस तरह पेश किया कि दोनों धार्मिक समूहों के बीच तनाव पैदा हो।

जय श्रीराम नहीं कहने पर हुई पिटाई! 
बुजुर्ग का आरोप है कि जय श्री राम न कहने पर उसकी पिटाई की गई और दाढ़ी काटी गई। जबकि पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग तावीज बनाने का काम करता है।  उसके दिए गए तावीज का आरोपी के परिवार पर उल्टा असर हुआ। इस कारण आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।  पुलिस के मुताबिक अब्दुल समद और प्रवेश, आदिल, कल्लू वगैरह लड़के एक दूसरे को पहले से ही जानते थे क्योंकि अब्दुल समद के ज़रिए गांव में कई लोगों को तावीज दिए गए थे। विवाद इसी बात को लेकर था। 

नए नियमों का पालन नहीं किया 
ट्विटर पर यह भी आरोप है कि, ट्वीटर ने नए आईटी नियमों का पालन नहीं  किया।  भारत में अब ट्विटर ने कानूनी सुरक्षा का आधार गंवा दिया है। 25 मई को सरकार की ओर से लागू हुए आईटी नियमों को ट्विटर ने अब तक लागू नहीं किया है। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यानी ट्विटर पर भी अब आईपीसी के तहत मामले दर्ज हो सकेंगे और पुलिस पूछताछ भी कर सकेगी।