द फॉलोअप टीम, बुलंदशहर:
पुलिस असामाजिक तत्वों से हमारी रक्षा करती है, लेकिन क्या हो अब पुलिस खुद सुरक्षित ना रहे। हमें किसी तरह की परेशानी होती है तो हम पुलिस के पास जाते हैं लेकिन अगर खुद किसी पुलिसकर्मी के साथ गलत हो तो वह कहां जाए। वह भी तब जब गलत करने वाला भी खुद पुलिस हो।
हम ऐसा इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो सेल की महिला कॉन्स्टेबल ही सुरक्षित नहीं हैं। महिला पुलिसकर्मी ने गुलावठी कोतवाली थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि थाना प्रभारी जब चाहे हमारे गाल छूते हैं, हाथ पकड़ते हैं, कमर पर हाथ रखते हैं और शारारिक व मानसिक शोषण करते हैं। मामले में महिला ने आला अफसरों से शिकायत की है। उसने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है
दोस्ती का दबाव बनाता था
पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी वर्तमान में वह बुलंदशहर के महिला थाने में तैनात है, पीड़ित महिला जुलाई 2020 तक गुलावठी कोतवाली में तैनात थी। आरोप है कि थाने में इंस्पेक्टर सचिन मालिक उसके गाल खींचता था। कमर पर हाथ रखते हैं और शारारिक व मानसिक शोषण करते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ फ्रैंडशिप का दबाव बनाता।

जान से मारने की दी धमकी
जब महिला पुलिसकर्मी इसका विरोध करने लगी तो आरोपी महिला आरक्षी के चरित्र पर उंगली उठाने लगा। आरोप है कि थाना प्रभारी ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं महिला का थाने से ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी सचिन मालिक उसका शोषण कर रहा था। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी व डीएम से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आईजी, डीजी से भी शिकायत की है। एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच विशाखा समिति करती है। इसीलिए प्रकरण की जांच विशाखा समिति को दे दी गई है। विशाखा समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।