logo

पुष्पा : अब OTT पर भी रिलीज हो गई अल्लू अर्जुन की पुष्पा, जानें कैसी है दर्शकों की प्रतिक्रिया

9c314e05-8830-41e8-9c71-2ccf08eeafa1.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा रिलीज होने से पहले  से ही  मे चर्चा में रही है।  इस फिल्म का अल्लू अर्जुन के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब देखना होगा कि इनकी ये फिल्म कितना कामयाब होती है। फिल्म को भारत के कोने-कोने में पसंद किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म विदेशों में कितना जलवा बिखेरती है।

साधारण लुक में दिखे हैं अल्लू अर्जुन
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन को फैंस के बीच स्टाईलिश अल्लू के नाम से जाना जाता है।  हालांकि, इस फिल्म में अभिनेता काफी साधारण लुक में दिखे हैं। माना जाता है कि इस फिल्म को निर्देशक सुकुमार ने मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में बनाई है। चूंकि, देश में इनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं इसलिए इसे कई भाषाओं जैसे मलयालम, तमिल,कन्नड़ और हिंदी में भी डब किया गया है। उम्मीद है कि अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा।

ओटीटी में भी रिलीज हो गई है पुष्पा
पुष्पा द राइज हिंदी में ओटीटी में रिलीज हो गई। फिल्म गुरुवार रात 12 बजे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई। एक कैप्शन दिया गया हैं (ये फिल्म नहीं....फायर है)। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इसे रात को पोस्ट किया गया है। बताया गया कि फिल्म आ चुकी है।  फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अल्लू के फैंस इनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

क्षेत्रीय फिल्म का बड़ा डिजिटल डेब्यू
पुष्पा में अल्लू अर्जुन का लुक देख कर फैंस काफी खुश हैं। फिल्म की लोकप्रियता देख इसे हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया गया। कहा जा रहा है कि किसी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म का ये सबसे बड़ा डिजिटल डेब्यू है। फिल्म सिनेमाघरों में 17  दिसंबर 2021 को ही रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु ने एक आइटम सॉंग भी किया है।