logo

पंजाब :  अमरिंदर का  आरोप- सिद्धू बन गए मुख्यमंत्री तो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा 

पंजाब :  अमरिंदर का  आरोप- सिद्धू बन गए मुख्यमंत्री तो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा 

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
आखिर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ा। इसकी पटकथा संभवत: पहले ही लिखी जा चुकी थी, जब नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस हाईकमान से मिलना-जुलना आम हो गया था। कुछ माह पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि अब अमरिंदर पद पर बहुत दिनों तक नहीं जमे रह सकते हैं। जुलाई के मध्य में ही सिद्धू को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके साथ संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को  कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही सिद्धू और अमरिंदर के बीच छत्तीस के रिश्ते बन गए थे।

 

 

सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री कभी स्वीकार नहीं करेंगे

सीएम पद के इस्तीफे के बाद अमरिंदर का गुस्सा  फूट पड़ा है। उन्होंने सिद्धू पर बड़े आरोप लगाए हैं। कहा कि यदि सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए, तो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाएगा। सिद्धू का संबंध पाकिस्तान से है। वहां से हथियार, विस्फोटक, हेरोइन और अन्य ड्रग्स भेजे जाते हैं। सिद्धू का रिश्ता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बावजा से है। अमरिंदर ने कहा कि कांग्रेस ने अगर सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया, तो मैं उसका पुरजोर विरोध करूंगा। सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री कभी स्वीकार नहीं करेंगे।