द फॉलोअप टीम, दिल्ली;
कांग्रेस में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कल जहां भाकपा के कन्हैया कुमार पार्टी में शामिल हुए। वहीं पंजाबमें नवजोत सिंह सिद्धो समेत दो-तीन नेता ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब कल तक कांग्रेस की कसमें खाने वाले पंजाब के एक्स सीएम अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर है। कांग्रस आलाकमान से खास नाराज़ चल रहे अमरिंदर सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

अमरिंदर सिंह बनाये जा सकते है केंद्र में मंत्री
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा जोरों पर है कि मोदी कैबिनेट में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम का कहना है कि ये एक निजी दौरा है।

बहरहाल, कल से आशंका के धुंधले छाए बदल की साफ़ तस्वीर आज शाम तक सम्भवत देखने को मिल सकती है! जाहिर है अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने से पंजाब कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है.
