logo

रांची के रिम्स में एडमिट हुईं विधायक अंबा प्रसाद, कल पायी गई थीं कोरोना पॉजिटिव

1076news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
हजारीबाग के बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद रांची के रिम्स में एडमिट हुई हैं। उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनका ट्रीटमेंट भी शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि एहतियातन उन्होंने रिम्स में भर्ती होने का फैसला लिया है। अंबा प्रसाद सोमवार को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उन्होंने शुरुआती लक्षण महसूस होने पर मंगलवार सुबह अपनी कोरोना की जांच कराई थी। देर शाम रिपोर्ट आई तो पता चला कि वो संक्रमित हैं। 

खुद ट्विट कर दी थी जानकारी
विधायक अंबा प्रसाद ने कोरोना पॉजिटव होने की सूचना खुद अपने ट्विटर के माध्यम से दी थी। इस दौरान उनलोगों से आइसोलेट और जांच कराने की अपील भी की थी, जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए थे। ट्विटर पर अंबा प्रसाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से कहा कि जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में जुटूंगी। अंबा प्रसाद झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की पुत्री हैं। 

3 और विधायक हुए हैं संक्रमित
अंबा प्रसाद के अलावा पिछले 24 घंटे में झारखंड के 4 विधायक कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनमें माले के बगोदर विधायक विनोद सिंह, पांकी के बीजेपी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता और नीलकंठ सिंह मुंडा हैं। खबरों की माने तो सभी अपने-अपने आवास पर ही आइसोलेट हैं और डॉक्टरों से सलाह लेकर दवा का सेवन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों विधायकों की सेहत फिलहाल ठीक है।