द फॉलोअप टीम, मुंबई :
मुंबई में अनलॉक(unlock) के बाद सभी लोग एहतियात से अपने अपने का पर लौट रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बिग बी ने फैन्स को शूट पर वापस जाने की जानकारी दी। फोटो में वो कार में बैठे हुए और फेस मास्क पहने नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने फोटो पर लिखा कैप्शन बिग बी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "सुबह 7 बजे...काम पर जा रहा हूं..ये मेरा पहला दिन है शूट का लॉकडाउन 2.0 के बाद, पैंगोलिन मास्क(pangolin mask) के साथ..यही मेरा मेनिफेस्टेशन है: 'हर दिन, हर राह पर चीजें बेहतर, बेहतर और बेहतर होगीं।'"
कोरोना से संक्रमित हो चुके है बिग बी
बता दें की पिछले साल अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन जया बच्चन (Jaya Bachchan) को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई 2020 को एक साथ मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल(Nanavati Hospital) में भर्ती हुए थे। 22 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त 2020 को डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन अभिषेक को हॉस्पिटल में 28 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था। इ