logo

धनबाद-गोमो रेलखंड के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

7569news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

धनबाद-गोमो रेलखंड से कुछ दूरी पर मंगलवार की सुबह एक शव मिला। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल होगी। इलाके में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 

मौके पर कई सामान भी बरामद
पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूर पर शराब की बोतल, पानी की बोतल, चिप्स और मृतक का जूता मिला है। मृतक के चेहरे और कान के पास चोट के निशान भी हैं। सूचना मिलने पर गोमो रेल पुलिस पहुंची। उनका कहना है कि यह मामला तोपचांची थाना क्षेत्र का है। खेशमी पंचायत मुखिया बैजनाथ रजक ने कहा कि मामले की जानकारी तोपचांची थाने को दी गई है।