logo

रेस्टोरेंट के मैनेजर पर गुस्साई महिला ने फेंका गर्म सूप,  वीडियो तेजी से हो रहा वायरल 

14859news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

रेस्टोरेंट के मालिकों को अक्सर जिल्लत का सामना करना पड़ता है। अगर ग्राहक नाराज हो जाए तो वह किसी भी  हद तक जा सकता है। सोशल मीडिया  पर एक महिला का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।  जिसमें वो रेस्टोरेंट के मैनेजर पर गर्म सूप फेंकती दिखती रही है। यह वीडियो अमेरिका के टेक्सास का है।  घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। दरअसल एक महिला ने सोल डी जलिस्को नाम के एक रेस्टोरेंट में फोन किया और वहां से भेजे गए सूप के बारे में शिकायत करने लगी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना  
शिकायत करने के कुछ देर बाद ही महिला को रेस्टोरेंट पंहुची।  वो वहां पहुंचकर मैनेजर से बहस करने लगी। वह इतने गुस्से में थी की उसने अचानक गर्म सूप मैनेजर के चेहरे पर फेंक दिया और तुरंत स्टोर से बाहर निकल गई। इस घटना से रेस्टोरेंट मैनेजर बुरी तरह डर गई और उसने पुलिस को सूचना दी।  जिस पर सूप फेंका गया उसका नाम  जेनेल ब्रोलैंड है, अब तक सूप फेंकने वाली महिला की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि महिला का पता लगा रहे हैं और उसे जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा। 

दिल दहला देने वाला था अनुभव
रेस्टोरेंट की मैनेजर ने एक स्थानीय चैनल में कहा कि यह अनुभव दर्दनाक और दिल दहला देने वाला था। मेरी आत्मा यह जानकर टूट गई है कि कोई इतना भयानक काम कर सकता है और फिर उस पर हंस सकता है। "हालांकि पुलिस की माने तो इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सूप ठंडा हो चुका था इसलिए मैनेजर को चोट नहीं लगी। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर गुस्से में की गई इस हरकत से हैरान हैं।