द फॉलोअप टीम, धनबाद
कोरोना वैक्सीन का ट्रायल झारखंड में सबसे पहले कतरास, धनबाद के रहने वाले अंकित राजगढ़िया पर होने जा रहा है। उन्होंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके बाद उन्हें एम्स से बुलावा आया है। 14 दिसंबर को वह पटना में ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले कोविड 19 समेत दूसरी जांच की जाएगी। सभी जांच प्रक्रिया के बाद उन पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। लॉकडाउन के पहले चरण में उन्होंने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पहले ही इस बारे में बता दिया था कि अगर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। अगर उन्हें पहला टीका लगता है, तो उन्हें टीका लगने के 28वें दिन के बाद दोबारा पटना टीका लगवाने जाना होगा। इस हौसले के कारण पर अंकित कहते हैं कि हमारे जवान जब देश की सीमा की रक्षा के लिए तैनात हो सकते हैं, तो देश के नागरिकों के लिए वो छोटी सी पहल क्यों नहीं कर सकते। जोखिम तो उठानी ही पड़ेगी।
ये भी पढ़ें......
देश के लिए कुछ तो करना ही होगा
अंकित कहते हैं कि देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत है, तो आप बिना सीमा पर जाए भी कर सकते हैं। देश के अंदर रहकर भी देश सेवा की जा सकती है। यह मेरा सौभाग्य है कि कोरोना वैक्सीन के ट्रायल प्रक्रिया का हिस्सा बन रहा हूं। अगर वैक्सीन आती है, तो मेरे बाद लोगों के काम आएगी। इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता।