द फॉलोअप टीम, रांची:
कैबिनेट ने गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में तीन सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी। इनमें अजिता भट्टाचार्य, प्रो. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद शामिल हैं। ये तीनों सदस्य किसी न किसी अच्छे पदों प रपदस्थापित हैं। आइये जानते है क्या करते हैं जेपीएससी की नवनियुक्त सदस्य।

क्या करते है वर्तमान में तीनों सदस्य
1 अजिता भट्टाचार्य: अजिता भट्टाचार्य इलाहाबाद के सिरसा स्थित लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वह झामुमो सचिव सुप्रियों भट्टाचार्य की पत्नी हैं। हालांकि उनके विवरण में पति के नाम का उल्लेख नहीं है। उनके विवरण में स्वर्गीय पिता दिलीप भट्टाचार्य का नाम लिखा हुआ है। वह रांची स्थित 60 सर्कुलर रोड केपी दत्त कंपाउंड की रहने वाली हैं।
2 डॉ. अनिमा: डॉ. अनिमा वर्तमान में गोस्सनर कॉलेज में प्रोफ़ेसर के पद पर पदस्थापित हैं। वह रांची विवि में संताली भाषा की सहायक प्रोफेसर हैं।
3 डॉ. जमाल: डॉ. जमाल वर्तमान में संत कोलंबा कॉलेज में पदस्थपित हैं। वह संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। कैबिनेट ने झारखंड लोक सेवा आयोग के लिए इनके नाम पर अपनी सहमति दे दी है।

कब तक संभालेंगे पद
सभी सदस्य अपने पद ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष तक अथवा संघ लोक सेवा आयोग की दशा में 65 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक या फिर राज्य या संयुक्त आयोग की दशा में 62 वर्ष की उम्र प्राप्त कर लेने तक के लिए सदस्य बने रहेंगे