logo

पुलवामा में सुरक्षाबल ने मा'र गिराये 2 आतं'की, सर्च ऑपरेशन जारी

15579news.jpg

द फॉलोअप टीम, पुलवामाः
पुलवामा जिले के कस्बा यार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों को बीच मुठ'भेड़ हुई है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने 2 आतं'कियों को मा'र गिराया है। फिलहाल पूरे इलाके में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि कस्बा यार इलाके में 2 आतं'की छिपे हैं। जवान उस इलाके में पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। सेना को देखते ही आंतकियों ने जवानों पर फाय'रिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना नें फा'यरिंग की और 2 आतं'कियों को ढ़ेर कर दिया।

अभी भी मुठभेड़ जारी 
बता दें कि पिछले कई दिनों ने सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फाय'रिंग हो रही है। गौरतलब है कि इस साल जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 40 नागरिकों की मौ'त हुई है। लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कहा कि आतंकी घटनाओं में पुलिस समेत सुरक्षा बलों के 35 जवान शही'द हुए है और 86 जवान घा'यल हुए है। 

सर्च अभियान जारी है 
बता दें, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार फा'यरिंग हो रही है। जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इधर एहतियात के तौर पर सेना ने लोगों की आवाजाही को रोक दिया है और कोशिश की जा रही है कि दोनों आ'तंकी आत्मसमर्पण कर दें। हालांकि आतंकियों की ओर से ताबड़-तोड़ फाय'रिंग की जा रही है। सुरक्षाबलों और आतंकियों दोनों ओर से फाय'रिंग हो रही है। बता दें, इन दिनों घाटी में आतंकी सक्रिय हुए हैं। इधर पुलिस और सुरक्षाबल भी इनके खिलाफ जोर शोर से सर्च अभियान चला रहे हैं।