द फॉलोअप टीम, रांची :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने रिपब्लिक भारत टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता कांग्रेस पार्टी को कभी बर्दास्त नहीं। जैसे आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने प्रेस की आजादी पर हमला बोला था, आज फिर महाराष्ट्र में इसकी पुनरावृति हुई है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इशारे पर महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष ने अर्णब गोस्वामी की रिहाई की मांग की है।
अन्य लोगों ने भी किया है विरोध –
गौरतलब है कि अर्नब की गिरफ्तारी के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किये हैं। खासकर एनडीए के तमाम दल और कांग्रेस-शिवसेना के विरोधी दल सोशल मीडिया पर भी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हांलांकि सोशल मीडिया पर दूसरी तरफ से भी घटना के समर्थन में दलीलें दी जा रही हैं। शाम तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर इस मुद्दे पर बहस जारी थी।