द फॉलोअप टीम, दुमका :
झारखण्ड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (corona infection) को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो के निर्देश पर दुमका में मंगलवार 6 अप्रैल से धारा 144 लागू कर दी गई। दुमका जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दुमका में लागू की गई निषेधाज्ञा के तहत अब यहां पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक साथ घूमना-फिरना गैरकानूनी हो गया।
पॉजिटिव केसे को देख उठाए गये सख्त कदम
दरअसल सोमवार को यहां 56 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह अभी 222 कोविड संक्रमितों का इलाज कराया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन (district administration) ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके बावजूद अभी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं।