logo

2022 में गुजरात विधासनभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने की घोषणा

9758news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 2022 को गुजरात विधानसभा चुनाव में शिरकत करेगी। सोमवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अहमदाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

केजरीवाल ने गुजराती भाषा में किया था ट्वीट
केजरीवाल का प्रेस कांफ्रेस सोमवार को हुआ। इससे पहले रविवार को अरविंद केजीरावल ने गुजराती भाषा में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि राज्य में अब बदलाव होगा। मैं कल गुजरात आ रहा हूं। राज्य के लोगों से मिलूंगा। बता दें कि 2021 में सूरत नगर पालिका में 120 में से 27 सीटें जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल का ये दूसरा गुजरात दौरा है। यहां आप ने हर निकाय में अपने प्रत्याशी उतारे थे। यहां आश्रम रोड में पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन भी किया था। 

साल 2022 में होगा गुजरात विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि साल 2022 में गुजरात में विधानसभा चनाव होना है। यहां फिलहाल बीजेपी सत्तारूढ़ है। गुजरात चुनाव को लेकर इस समय सभी पार्टियां समाज को साथ लाने के प्रयासों में लगी है। रविवार को की कागवड के खोडलधान में पाटीदार समाज के प्रमुखो की एक बैठक हुई थी। इसमें ये तय किया गया था का राज्य का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार होना चाहिए। 

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे केजरीवाल
बता दें कि पिछली दफा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है जहां आम आदमी पार्टी निश्चित तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आम आदमी पार्टी खुद को राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर पेश करने के लिए विभिन्न राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार दिल्ली की सत्ता में कब्जा जमाया था।