द फॉलोअप टीम, डेस्क:
कंपनी में कई बार सैलरी को लेकर एम्प्लॉय परेशान रहते है। बॉस और एम्प्लॉय के बीच तना-तनी अक्सर होती रहती है। कभी बॉस अपने एम्प्लॉय के काम में कमी निकालता है तो कभी कर्मचारी। सोशल मीडिया पर इसी नोकझोंक की एक मजेदार तस्वीर सामने आई है। इसमें एक बाल्टी में ढेर सारे सिक्के दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग खूब हंस रहे है तो कुछ लोग बॉस को गालियां रहे हैं। इस पोस्ट को ट्विटर पर रियान केओघ नामक शख्स ने शेयर किया है। शख्स ने लिखा कि एक हफ्ते तक बॉस से सैलरी मांगने पर उसे कुछ इस तरह पेमेंट मिला।
रेस्टोरेंट में काम करता है
जानकारी के मुताबिक़ यह व्यक्ति आयरलैंड के डब्लिन का रहने वाला है। रियान एक रेस्टुरेंट में काम करता है। उसने बताया है कि वह एक हफ्ते से सैलरी नहीं ले रहा था। पहले तो कई दिनों तक सैलरी नहीं दी। और फिर अचानक एक दिन उसके बॉस ने उसे एक बाल्टी थमा दी। बाल्टी में 5 सेंट के सिक्के थे। बाल्टी का वजन तीस किलो था। इसकी तस्वीर रियान ने ट्विटर पर शेयर की जहां से ये वायरल हो गया।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
लोग इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया का हर बॉस एक जैसा ही होता है। कुछ लोगों ने बॉस की तारीफ भी की है। एक शख्स ने लिखा कि हो सकता है ये शख्स एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा होगा। इस ट्वीट को अभी तक हजारों बार लाइक किया जा चुका है. इसके अलावा कई लोगों ने इसे रिट्वीट किया।