logo

ओलंपिक में खेल से ध्यान ना भटके...! मां ने एथलीट को नहीं दी बहन की मौत की सूचना, जब लौटीं तो...

ओलंपिक में खेल से ध्यान ना भटके...! मां ने एथलीट को नहीं दी बहन की मौत की सूचना, जब लौटीं तो...

द फॉलोअप टीम, त्रिचि:

टोक्यो ओलंपिक्स में हिस्सा लेने टोक्यो गईं एक भारतीय खिलाड़ी के साथ दुखद घटना घटी। जब एथलीट दुनियाभर की एथलीट के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थीं तभी उनकी बहन का बीमारी की वजह से निधन हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एथलीट की मां ने उनको उनकी बहन की मौत की सूचना नहीं दी ताकि उनका ध्यान खेल से ना भटके। एथलीट भले ही भारत के लिए पदक ना ला पाई हों लेकिन उन्होंने ओलंपिक्स में कड़ी चुनौती पेश की। उन्हें बहन की निधन का दुख है। 

कहानी एथलीट धनलक्ष्मी की हैंये कहानी धनलक्ष्मी शेखर की है। धनलक्ष्मी शेखऱ टोक्यो ओलंपिक्स में हिस्सा लेकर शनिवार को त्रिचि पहुंची। त्रिचि तमिलनाडु में है। त्रिचि के लोगों ने धनलक्ष्मी का जोरदार स्वागत किया। धनलक्ष्मी जब घर पहुंची फफक कर रो पड़ीं। घर पहुंचकर उनको पता चला कि उनकी बहन की मौत हो चुकी है। फिलवक्त धनलक्ष्मी ने कहा कि ओलंपिक में उनका मुकाबला काफी कड़ा था। वे अगली बार और ज्यादा मेहनत करेंगी और पदक जीतकर देश का नाम रौशन करेंगी। 

ओलंपिक पर क्या कहा धनलक्ष्मी ने
धनलक्ष्मी शेकर ने सरकारी नौकरी देने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का आधार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे परिवार पर आर्थिक भार कम होगा। वो परिवार की आर्थिक सहायता कर पाएंगी। धनलक्ष्मी ने कहा कि तमिलनाडु को खेलों में अच्छा प्रतिनिधित्व मिलना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि भविष्य में और भी खिलाड़ी राज्य से निकलेंगी। ये कहते कहते जब अचानक धनलक्ष्मी रोने लगीं तो लोग हैरान रह गए। उसी समय पता चला कि धनलक्ष्मी की बहन का बीमारी की वजह से निधन हो गया। उनकी मां ने उनको ये नहीं बताया कि क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि बेटी का ध्यान खेल से हटे। 

क्यों रोने लगीं एथलीट धनलक्ष्मी
धनलक्ष्मी को ना केवल तमिलनाडु बल्कि भारत में एक उभरता हुआ एथलीट माना जा रहा है। उनसे देश को काफी उम्मीद है। परिवार को पता था कि ओलंपिक में फोकस कितना जरूरी है। यही वजह से कि परिवार ने उनको बहन की निधन का जानकारी नहीं दी ताकि उनका ध्यान खेल से ना भटक जाए। गौरतलब है कि जब धनलक्ष्मी को ये जानकारी मिली तो वो फफक कर रोने लगीं। रोते-रोते वो अपने घुटनों पर बैठ गईं। किसी तरह आसपास के लोगों ने उनको संभाला।