logo

लखनऊ: यूपी ATS ने अल-कायदा के 2 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, रची जा रही थी खौफनाक साजिश!

10714news.jpg
द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने यहां से अल-कायदा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के काकोरी इलाके में एटीएस ने शक के आदार पर एक घर की घेराबंदी की थी। दो संदिग्ध आतंकियों के होने की पुष्टि होने के बाद आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। दोनों संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा री है। कहा ये भी जा रहा है कि उक्त घर से भारी मात्रा में असलहा, बम और गोला-बारूद बरामद किया हगाय है। तलाशी अभियान जारी है। 

बीते एक सप्ताह से एटीएस ने साधा था निशाना
मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने बीते कई दिनों से इस घर पर नजर बनाए रखी थी। इस घर से संदिग्ध गतिविधियां की जा रही थी। जब जानकारी पुख्ता हो गई तो एटीएस ने कार्रवाई शुरू की। स्थानीय पुलिस का भी इसमें सहयोग लिया गया। गौरतलब है कि जिस मकान को एटीएस ने घेरा वो शाहिद नाम के शख्स का है। बीते कई दिनों से यहां तीन-चार संदिग्ध युवक आ रहे थे। इनमें से दो को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक ही घर को घेर गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

लखनऊ के काकोरी में सर्च ऑपरेशन जारी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन की अगुवाई आईजी जीके गोस्वामी कर रहे हैं। अब तक यहां से दो प्रेशर कूकर बम, टाइम बम और भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। एटीएस की टीम बीते एक हफ्ते से आतंकियों को ट्रेस कर रही थी। पकड़े गए आतंकियों का कनेक्शन अल-कायदा से बताया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते ने फिलहाल बम को निष्क्रिय कर दिया है। संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर और जानकारी इकट्ठा की जा रही है। 

पकड़े गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर्स
अलग-अलग स्त्रोतों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियो में दोनों के पाकिस्तानी हैंडलर होने का दावा किया जा रहा है। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते से एटीएस की टीम उनको ट्रेस कर रही थी। वसीम नाम के व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर ये ऑपरेशन चलाया गया। अभी भी वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तलाभी अभियान जारी है।