logo

गजब! भतीजे को लेकर भागी चाची, जब शादी से मुकरा तो लगाया यौन शोषण का आरोप

9464news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा:

मेहरामा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक खबर आई है।  चाची और भतीजे के प्यार ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया।  लोग यह सोचने पर मजबूर है कि क्या वाकई प्यार अंधा होता है। क्या सच में जब प्यार होता है तो प्रेमी जोड़े को  घर, परिवार और समाज की कोई फ़िक्र नहीं रहती। मेहरमा प्रखंड में चाची भतीजे को लेकर फरार हो गई। जब उनकी नहीं बनी तो भतीजे पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। इस मामले की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। 

भतीजे ने चाची से शादी से इंकार कर दिया था
यह कहानी गांव के 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार की है। युवक का अपनी 35 वर्षीय सगी चाची के  अवैध सम्बन्ध था। दोनों  एक सप्ताह पहले घर से फरार हो गए। महिला के पति ने  थाने में आवेदन सौंपकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को जमालपुर में होने की खबर मिली। दोनों को समझा-बुझाकर वापस लाया गया। इसके बाद महिला भतीजे के साथ शादी करने पर अड़ गई। इतना ड्रामा होने के बाद भी महिला को उसका पति रखने के लिए तैयार था। चंदन पर जब पारिवारिक दबाव पड़ा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि चाची के साथ उसका कोई गलत संबंध नहीं है। 

चाची ने भतीजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप
प्रेमिका चाची ने जब यह सुना की चन्दन ने शादी से इनकार कर दिया तो वह चन्दन से झगड़ा करने लगी।  इसके बाद उसने चंदन के खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर यौन शोषण करने व भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश ले रही है।