logo

चंद रुपयों के लिए ऑटो चालक ने नाबालिग को बेचा, दुष्कर्म का भी बनाया शिकार

12533news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगा: 

झारखंड में लड़कियों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य से लड़कियों की तस्करी का मामला सामने आता। ताजा मामला सिमडेगा का है। यहां मानव तस्करी के साथ ही दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ एक ऑटो चालक ने चंद रूपयों के लिए नाबालिग को बेच दिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ फिर से उसे मोटी रकम में बेच दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग आरोपियों के चुंगुल से भाग निकली और पुलिस को पूरी वारदात बताई। 

अश्लील वीडियो बना लिया गया 
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सिमडेगा का है। उसने चंद रूपयों के लिए बच्ची को कुलदीप नामक एक मानव तस्कर को बेचा था। वहां कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और करनाल में किसी रईस से उसकी झुठी शादी करवाकर बेच दी गयी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ  जानवरों के जैसा व्यवहार किया गया। मारपीट की गई अश्लील वीडियो बनाया गया और वायरल कर दिया गया। 

कैसे निकली चंगुल से 
पीड़िता किसी तरह से खुद को वहसियों के चंगुल से निकालकर बाहर आई। वह हरियाणा पुलिस के पास गई। हरियाणा पुलिस के मदद से नाबालिग सिमडेगा पंहुची और अपने साथ हुए अत्याचार की कहानी बताई। अभी सदर अस्पताल में नाबालिग का ईलाज चल रहा है। पुलिस पुरे मामले की तहकीकात कर रही है। सिमडेगा एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने कहा है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी।