द फॉलोअप टीम , रांची:
क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज इन दिनों दुनियाभर में चल रहा है। इसी बीच एक ऑटो वाला इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वो केवल क्रिप्टोकरेंसी में ही किराया लेता है। मतलब यह कि अगर आपके पास क्रिप्टोकरेंसी है, तभी आप उसके ऑटो में बैठ सकते हैं। आप सोच रहे होंगे क्या मजाक है ! लेकिन, ये सच है। यकीन के लिए Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देख लीजिए।

तस्वीर तेजी से हो रही वायरल
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फ़ैल रही है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, जब आपको लगता है कि आपने ये सब देख लिया है। ये फोटो ऑटो रिक्शा की पीछे की सीट से ली गई है, जिसमें आप ऑटो वाले के साथ-साथ उसमें लगे पोस्टर को भी देख सकते हैं। जिसपर लिखा है- हम क्रिप्टोकरेंसी लेते हैं। यह तस्वीर कहां की है, यह पता नहीं चल सका है।