logo

राजद्रोह मामले में आयशा को मिली अग्रिम जमानत, कोच्चि के लिए होंगी रवाना

10133news.jpg
द फॉलोअप टीम, केरल:
राजद्रोह के मामले में केरल हाईकोर्ट ने फिल्म मेकर आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही आयशा से गुरुवार को तीन घंटे लंबी पूछताछ भी चली थी। बता दें कि आयशा से रविवार, बुधवार और गुरुवार को इस मामले में पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। 

क्या है मामला 
दरअसल पिछले दिनों एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान आयशा सुल्ताना ने कहा था, 'लक्षद्वीप में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं था लेकिन अब हर रोज 100 मामले सामने आ रहे हैं। मैं स्पष्ट तौर पर कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने बायो वेपन के तौर पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तैनाती की है। वह यहां पर अलोकतांत्रिक, जनविरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं जिससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।' 

बीजेपी नेताओं ने की थी आलोचना 
आयशा सुल्ताना के बयान के बाद भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की और उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं केंद्रशासित प्रदेश की भाजपा इकाई के कई नेता इस कार्रवाई पर नाराजगी जता चुके हैं। यहां तक कि एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने पार्टी भी छोड़ दी है। लक्षद्वीप के कावारत्ती पुलिस स्टेशन में तीन घंटे पूछताछ के बाद बाहर आते वक्त आयशा ने कहा था कि अब सब खत्म हो गया है। मुझसे पुलिस ने कहा है कि अब वह कोच्चि जा सकती हैं। अब वहां के लिए रवाना होंगी और कल या परसो तक वहां  पहुंचेंगी।