logo

Jharkhand News: बाबूलाल ने दी राजकुमार लाल को श्रद्धांजलि, कहा पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति

7074news.jpg
द फॉलोअप टीम,  हजारीबाग
हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार लाल का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। जिसके बाद से ही राजकुमार को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जा रही है। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी हजारीबाग में पैतृक निवास पर पहुंच कर राजकुमार लाल को श्रद्धांजलि दी, साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया ।

पार्टी में कोई नहीं कर सकता उनकी भरपाई
डिप्टी मेयर राजकुमार लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मरांडी ने कहा कि लाल जी के इस प्रकार के निधन की किसी ने कल्पना नहीं की थी। वे पहले से बीमार भी नहीं थे। उनसे मेरा बहुत पुराना संबंध रहा है। राजकुमार लाल जिस प्रकार के व्यक्ति थे और हजारीबाग में जो उनकी ख्याति थी उसकी पूर्ति अब नहीं की जा सकती। परिवार, समाज और भारतीय जनता पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।