द फॉलोअप टीम, रांची:
जब आज जैसी आधुनिक स्वास्थ्थ्य चिकित्सा पद्धति नहीं थी, तब पुरखों के प्राचीन नुस्खे ही कारगर हुआ करते थे। शादीशुदा पुरुषों के लिए एक ऐसा ही नुस्खा मशहूर चिकित्सक डॉ. अबरार मुल्तानी बताते हैं। इससे न महज आप चुस्त-दुरुस्त रह सकते हैं बल्कि वैवाहिक जीवन भी आपका खुशगवार गुजर सकता है। आपको बहुत ज्यादा कुछ करना नहीं है, बस रात को सोने से पहले नाभि में दो बूंद तेल टपकाना है। इसे रेगुलर करें तो आप खुद में चमत्कारिक बदलाव पाएंगे।
कौन-कौन सा तेल करें इस्तेमाल
डॉ. अबरार मुल्तानी बताते है कि नाभि हमारे शरीर का केंद्र होता है। जिसे स्वस्थ रखकर आप शरीर को चंगा और निरोगी बना सकते हैं। सिर्फ आपको नाभि में नियमित तेल डालना है। इसके लिए सरसों, नारियल, जैतून, नींबू और नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में नाभि में सरसों का तेल डालना काफी लाभदायक होता है।
पुरुषों के लिए नाभि में तेल डालने के फायदे
बकौल डॉ. अबरार मुल्तानी चूंकि नाभि प्रजनन तंत्र से भी जुड़ी होती है। नाभि में गंदगी जम जाती है। कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाने की आशंका रहती है। इससे पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके उपाय पुरखे बता गए हैं। आयुर्वेदपद्धति के मुताबिक नाभि में तेल डालने से नाभि न महज साफ होती है बल्कि और हानिकारक बैक्टीरिया का अंत होता है। इसके परिणामस्वरूप प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। शुक्राणुओं में वृद्धि होती है।
महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद
सिर्फ पुरुषों के लिए नाभि में तेल डालने से फायदा नहीं होता है। महिलाएं भी अगर नियमित सोने से पहले अपनी नाभि में दो बूंद डालें तो उन्हें भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक होंठ मुलायम और गुलाबी बनते हैं, पीरियड्स के दर्द से थोड़ी राहत मिलती है, चेहरे के कील-मुंहासे खत्म होते हैं, नारियल का तेल डालने से हॉर्मोन संतुलित रहता है और बादाम के तेल से त्वचा की रंगत निखारती है।
ये भी हैं आम फायदे
-पेट दर्द, अपच, दस्त आदि के लिए नाभि में सरसों का तेल डाल सकते हैं।
-नाभि में नाभि में सरसों का तेल डालने से घुटनों के दर्द में भी राहत मिलती है।
कौन हैं डॉ. अबरार मुल्तानी
डॉ. अबरार मुल्तानी भोपाल में रहते हैं। आप आयुर्वेद और देशी स्वास्थ्य -चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं। मनोवैैैैैैज्ञानिक भी हैं। क्यों अलग है स्त्री-पुरुष का प्रेम, मन के लिए अमृत की बूंदें, मन के रहस्य, 5 पिल्स समेत उनकी दर्जनों किताबें प्रकाशित हैं। आपके वीडियो भी बहुत देखे जाते हैं।