logo

पीएम के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में मना बेरोजगारी दिवस, रोजगार संकट से जूझ रहा है देश! 

पीएम के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में मना बेरोजगारी दिवस, रोजगार संकट से जूझ रहा है देश! 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां 71वां जन्मदिन पूरे देश भर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है, वहीँ दूसरी तरफ ट्विटर पर बेरोजगारी दिवस भी ट्रेंड कर रहा है। जाहिर है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान अपने नौकरियों से हाथ धो बैठे करोड़ों बेरोजगार ट्विटर पर बेरोजगारी दिवस ट्रेंड करा रहे हैं. पीएम के जन्मदिन पर युवाओं का ट्विटर के जरिये से ये संकेत तो साफ़ है की देश के युवाओं में नौकरी सबसे पहली प्राथमिकता है। 

लॉकडाउन में इतने लोगों की गई नौकरियां
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के सीईओ महेश व्यास ने बताया की कोरोना महामारी से पहले भारत में करीब 40.35 करोड़ नौकरियां थी। अप्रैल 2020 में भारत जब कोरोना जैसे भयंकर बीमारी की चपेट में आया तो उसका सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव लोगों की नौकरियों पर ही पड़ा। भारत में तकरीबन 12.6 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई। सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना तो उन दिहाड़ी मजदूरों को करना पड़ा जो रोजगार की तलाश में गावों से महानगरों की तरफ पलायन कर चुके थे। लॉकडाउन के दरम्यान ऐसे ही करीब  9 करोड़ दिहाड़ी मजदूरों का रोजगार भी छीन गया था।  

ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ी बेरोजगारी
बहरहाल,सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने  साल 2021 के अगस्त महीने का अपना बेरोजगारी आंकड़ा भी जारी कर दिया है जिसके मुताबिक अगस्त में देश की बेरोजगारी दर जुलाई महीने से 6.95 फीसद से बढ़कर अगस्त महीने में 8.32 फीसदी तक पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी, CMIE के डेटा के मुताबिक अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1.5 फीसदी बढ़कर 9.78 फीसदी हो गया इसी तरह ग्रामीण बेरोजगारी दर भी अगस्त में 1.3 फीसदी से बढ़कर 7.64 फीसदी हो गया है। 

भारत में बेरोजगारी की परिभाषा क्या है
किसी व्यक्ति द्वारा सक्रियता से रोज़गार की तलाश किये जाने के बावजूद जब उसे काम नहीं मिल पाता तो यह अवस्था बेरोज़गारी कहलाती है। इसे सामान्यत बेरोज़गारी दर के रूप में मापा जाता है जिसे श्रम बल में शामिल व्यक्तियों की संख्या से बेरोज़गार व्यक्तियों की संख्या में भाग देकर प्राप्त किया जाता है। युवा बेरोजगारी दिवस मनाते हैं।