logo

पेट्रोल और डीजल वाली से सस्ती ये कारें, माइलेज भी शानदार

पेट्रोल और डीजल वाली से सस्ती ये कारें, माइलेज भी शानदार

द फ़ॉलोअप टीम,डेस्क:
पिछले लंबे समय से भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं। ऐसे में कार मालिकों को ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ रहा है, जिनसे सभी परेशान हैं। बहुत कोई तो इलेक्ट्रिक करों पर आ गए हैं। अब उससे भी सस्ती कार बाजार में आ गई है, जो सीएनजी पर चलती हैं। सीएनजी कारें इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती होती हैं और खर्च के मामले में  पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में लगभग आधा। अगर आप इस त्यौहार के सीजन में कोई कार लेने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपको बहुत फायदेमंद साबित  होगी। 

नंबर 1 पर है Maruti Suzuki Alto CNG
बात अगर देश की सबसे सस्ती सीएनजी कार की करें तो इसमें पहला नाम मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) का आता है। साल 2019 में लॉन्च हुई यह कार आज भी देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीएनजी कारों में से एक है। इसका सीएनजी अवतार की भी काफी ज्यादा डिमांड में है आपको बता दें कि इस कार में 0.8-लीटर का इंजन दिया जाता है जो 40 PS की मैक्सिमम पावर और 60 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होता है। अगर बात करें माइलेज की, तो किसी बाइक की तरह यह एंट्री लेवल हैचबैक CNG 31.59 km/kg का जबरदस्त माइलेज देती है। Alto CNG की कीमत की बात करें तो इसे आप 4,76,500 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

नंबर 2 पर है Hyundai Santro CNG 
पेट्रोल और डीज़ल  बजट गाड़ियों की लिस्ट में Hyundai Santro भी एक ऐसी कार है, जिसे आप खरीद सकते हैं। कंपनी फिटेड CNG कार को 5,99,900 लाख एक्स-शोरूम प्राइज के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 1086 सीसी का 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है और यह कार 68.7 बीएचपी और 99.7 एनमएन का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि सीएनजी पर यह हैचबैक 30 Km/kg का माइलेज देने में सक्षम है। 

इसके अलावा हुंडई की ही ग्रांड आई 10 Nios में को भी आप CNG में खरीद सकते हैं। इस कार की कीमत करीब 6,99,710 लाख रुपये से शुरु होती है।

नंबर 3 पर हमने रखा है Maruti Suzuki Wagonr को
Maruti Suzuki की तरफ से आने वाली WagonR सालों से भारतीय सड़कों पर रफ़्तार भरती हुई नजर आ रही हैं। इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में 1.0-लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया जाता है जो 57 PS की मैक्सिमम पावर और 78 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी पर इस कार का बेहद दमदार 32.52 km/kg का माइलेज देती है। यह कार LXI और LXI(O) वेरिएंट में अवेलेबल है जिसकी शुरुआती कीमत 5,83,000 रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।