logo

आंदोलन में हमारा साथ दे मीडिया वरना किसानों का अगला निशाना वही होंगे: राकेश टिकैत

आंदोलन में हमारा साथ दे मीडिया वरना किसानों का अगला निशाना वही होंगे: राकेश टिकैत

द फॉलोअप टीम, रायपुर: 

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के अगुआ राकेश टिकैत इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राकेश टिकैत मंगलवार को मीडिया से मुखातिब थे। यहां राकेश टिकैत ने कहा कि उनकी आंदोलन लंबा चलेगा। जब तक सरकार किसानों की मांग मानकर तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। यहां राकेश टिकैत मीडिया से थोड़े खफा भी दिखे। राकेश टिकैत ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगला निशाना मीडिया हाउस होंगे। 

राकैश टिकैत ने मीडिया से जताई नाराजगी
राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी को हमारा साथ देना चाहिए। हमारे आंदोलन को मजबूती देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगला निशाना मीडिया हाउस होंगे। मीडिया हमारा साथ थे। हमारी मांगों का समर्थन करे वरना अंजाम भुगताना होगा। राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि मीडिया हाउस किसानों का अगला निशाना होंगे। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। 

छत्तीसगढ़ में किसानों का मुद्दा उठाने पहुंचे
रायपुर में राकेश टिकैत ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में किसानों का मुद्दा उठाएंगे। देश की सबसे बड़ी समस्या न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी (MSP) है। हम इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम इस बारे में भी बात करेंगे कि राज्य के सभी किसान कैसे अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। किसानों के लिए क्या नीतियां बनाने की आवश्यक्ता है। 

बीते 10 महीने से आंदोलनरत हैं किसान
गौरतलब है कि केंद्र द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन बीते 10 महीने से जारी है। किसान नवंबर 2020 से ही दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसानों एक ही मांग पर डटे हैं कि कृषि कानून वापस लिया जाए वहीं केंद्र सरकार कह रही है कि किसान उन प्रावधानों पर बात करें जो उनको आशंकित कर रहा है। सरकार इसका समाधान करेगी। गौरतलब है कि 27 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन सहित तमाम अन्य कृषक संगठनों ने भारत बंद बुलाया था।