logo

बिग बी ने ट्विटर पर ऐसा क्या लिखा, कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया

बिग बी ने ट्विटर पर ऐसा क्या लिखा, कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया

द फॅालोअप टीम, मुबई

महानायक अमिताभ बच्चन 78 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो फिल्मों मे सक्रिय हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी अमिताभ बच्चन को अपने काम से फुरसत मिलती हैं तो वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने विचार साझा करते रहते हैं। उनके ट्विटर पर भी फैंस की बड़ी लिस्ट है।

सोशल मीडिया पर लोग उनके विचारों की वाह-वाही करते नहीं थकते। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसकी वजह से ट्रोल हो गए। ये पूरा मामला क्या है, आपको समझाते हैं। 

इस ट्वीट पर ट्रोल हो गए बिग बी
कभी कविताएं तो कभी अपनी फिल्मों की पुरानी यादों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल में एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा  ’कुछ लिखने को नहीं है’। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट जैसे ही ट्रोलर्स की नजर मे आया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ प्रशंसक तो उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि ’अगर आपके पास कुछ लिखने को नहीं है तो पेट्रोल और डीजल के भाव के बारे में ही लिख दीजिए’।  

लोगों ने रीट्वीट कर दिया जवाब
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद उन्हें कई लोग तरह-तरह की बातें बोल रहे है। एक यू़जर ने उनके ट्वीट पर लिखा , ’हां बिलकुल है लिखने को ,लेकिन अगर कुछ शर्म बाकी है तो इस बार पेट्रोल पर कुछ हाहाकार लिखकर दिखाओ भाई साहब। , दूसरे यूजर ने लिखा- ’तो कुछ पेट्रोल के बारे में ही लिख दो’। एक ने लिखा ’धन्यवाद मोदी जी आप लिख सकते हों क्योंकि आपको अच्छे दिन चल रहे है।