द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। मुख्य सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया था।
पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे मुख्य सचिव
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे। उन्होंने 28 फरवरी 2021 को बिहार के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2021 को खत्म होने वाला था। बिहार का मुख्य सचिव बनने पहले से पहले अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनको प्रशासन का अच्छा-खासा अनुभव था।
अगस्त में कार्यकाल खत्म होने वाला था
अरुण कुमार सिंह ने बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का भी पद संभाला था। जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। अरुण कुमार सिंह के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव था। अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। बिहार का मुख्य सचिव बनने से पहले अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।