logo

बिहार : मुठभेड़ में माओवादी जोनल कमांडर सहित तीन ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

2688news.jpg
द फाॅलोअप टीम, गया 
जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में माओवादियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों की मौत हो गयी है। मृतकों में से एक की पहचान कर ली गयी है। पुलिस ने एक की पहचान माओवादियों के जोनल कमांडर आलोक यादव के रूप में की है। अभियान के तहत एक एके 47 राइफल और एक इंसास राइफल बरामद हुई है।

सैंकड़ों चक्र चली गोलियां
शनिवार रात लगभग सवा 12 बजे बिहार पुलिस और कोबरा बटालियन की गया जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से खूब फायरिंग हुई। इस दौरान पूरा जंगल गोलियों की आवाज से गूंज उठा।

तीन शव बरामद, जिसमें से एक आलोक यादव का 
रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद की पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें माओवादियों के जोनल कमांडर आलोक यादव के साथ ही तीन शव बरामद हुए