logo

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सहित फ्लाईओवर से गिरा दंपत्ति, 'दर्दनाक' मौत

12842news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक भीषण सड़क हादसे में नवयुवा दंपत्ति की मौत हो गई। हादसा कितना दर्दनाक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक दंपत्ति बाइक सहित फ्लाइओवर से नीचे आ गिरा। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोट आई जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया था। घटना के लिए जिम्मेदार कार को जब्त कर लिया गया। 

बेंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक्स फ्लाईओवर की घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बेंगलुरू के इलेक्टॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर की है। यहां मंगलवार देर रात एक दंपत्ति बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वे फ्लाईओवर पार करने लगे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज के साथ बाइक के परखच्चे उड़ गए। दंपत्ति क्षतिग्रस्त बाइक सहित फ्लाइओवर से नीचे आ गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों को गंभीर चोट आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

बाइक को टक्कर मारने वाली कार की रफ्तार तेज
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार की रफ्तार काफी तेज थी। वो फ्लाईओवर में बेकाबू और अनियंत्रित ढंग से चल रही थी। क्या चालक ने शराब पी रखी थी, इसका जवाब तलाशने के लिए छानबीन की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के पहिये किनारों पर फैल गए। बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।