logo

वाहन की टक्‍कर में बाइक चालक की मौत, साथी घायल, साइकिल सवार बचा बाल-बाल

6923news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर :
राज्य में सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। जिले के पोटका थाना अंतर्गत टाटा हाता मेन रोड स्थित तुड़ी गांव के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकी बाइक पर बैठा दूसरा युवक रतन सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ओवरटेक करने के दौरान 407 वाहन की चपेट में आने से हुआ। बाइक को टक्कर मारने के बाद 407 वाहन ने एक साइकिल को भी टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल सवार राजेश सरदार बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान राजनगर थाना अंतर्गत गोवर्धन गांव निवासी सुरेश सरदार के रूप में हुई। सुरेश और रतन बाइक पर मजदूरी के लिए जमशेदपुर आ रहे थे। घायल रतन का इलाज एमजीएम में चल रहा है। इधर, घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने 407 वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है।

बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था
जानकारी के मुताबिक 407 वाहन का चालक कहीं से गिट्टी अनलोड कर आ रहा था। हालाँकि बाइक सवार दोनों युवक जमशेदपुर मजदूरी के लिए आ रहे थे। तुड़ी गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान 407 वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बाइक चालक वाहन के चक्के के नीचे जा दबा। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही साइकिल को भी 407 वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में साइकिल सवार युवक बाल-बाल बच गया। वह भी मजदूरी के लिए जमशेदपुर आ रहा था।