logo

विराट कोहली और अनुष्का के घर आई लक्ष्मी, बोले अब थोड़ी प्राइवेसी चाहिए

3981news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर आज लक्ष्मी आ गई है। दूसरे शब्दों  में सीधे समझिये कि विराट पापा और अनुष्का  मम्मी बन गई हैं। अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में सोमवार की दोपहर बेटी को जन्म दिया। यह खुशखबरी विराट ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की है। 

क्या लिखा पोस्ट में 
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा है, हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।