द फॉलोअप टीम, रांचीः
कोरोना का नया वैरियंट आाया है ओमीक्रोम, इससे बचाव को लेकर देश-विदेश में चर्चाएं हो रही हैं बैठक ही रही है। इधर झारखंड में भी राजनीति शुरू हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर कोरोना सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, कहा कि हेमन्त सरकार की वजह से झारखंड टीकाकरण में सबसे निचले स्तर पर है। कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन को विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है, फिर भी हेमन्त सरकार कोरोना जांच व वैक्सिनेशन में सुस्त है। वैरिएंट ओमीक्रान कके कारण केंद्र सरकार अलर्ट पर और सतर्क है। परंतु झारखंड सरकार लापरवाह है।
कुंभकर्णी नींद से जागे सरकार
उन्होने कहा कि कोरोना के वैरिएंट का पता करने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन आवश्यक है। मशीन खरीदने से संबंधित फाइल 6 माह से रिम्स में अटकी हुई है। इस कारण वायरस के नए वैरिएंट का पता करने के लिए पुणे पर निर्भर रहना पड़ेगा। जब तक वहां से कोरोना मरीज के वैरिएंट का पता चलेगा , तब तक नया वैरिएंट झारखंड को अपनी चपेट में ले सकता है । इसलिए झारखंड सरकार और रिम्स प्रबंधन को कुंभकर्णी नींद से जाग जानी चाहिए।

अभियान तेज करने की मांग
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीन ही सर्वोत्तम उपाय है। इसे देखते हुए भाजपा और इसके गठबंधन प्रदेशों में 60 से 90 फीसदी तक डबल डोज व सिंगल डोज 80 से 100 फीसदी वैक्सीन हो चुका है। जबकि झारखंड डबल डोज के मामले में सबसे निचले स्तर पर है। झारखंड में अब तक मात्र 30 फीसदी डबल व 66 फीसदी सिंगल डोज दिया जा पाया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस और इसके गठबंधन प्रदेशों की स्थिति बद से बदतर है। पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की स्थिति निचले स्तर पर है।