logo

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरूण और मेनका गांधी 'आउट', पार्टी लाइन तोड़ने की मिली सजा!

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरूण और मेनका गांधी 'आउट',  पार्टी लाइन तोड़ने की मिली सजा!

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन ने संगठन में चौंकाने वाला बदलाव किया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वरुण गाधी को जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि वरुण गांधी बीते काफी समय से लगातार पार्टी लाइन से अलग रूख दिखा रहे थे। वो लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। गौरतलब है कि वरुण गांधी की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

बीजेपी ने 80 सदस्यीय नई कार्यकारिणी बनाई
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 80 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं। बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी को पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी करने की सजा दी गई है। मेनका गांधी को भी बेटे की बगावत का खामियाजा भुगतना पड़ा है। 

लखीमपुर हिंसा को लेकर निशाने पर है बीजेपी
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी इस समय यूपी के लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार मुखर हैं और आंदोलन कर रहे हैं। यूपी में आगामी कुछ महीनों में चुनाव होना है, इसके अलावा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में लखीमपुर जैसी घटना बीजेपी को बैकफूट पर धकेल रही है। बता दें कि वरुण गांधी किसान आंदोलन का भी समर्थन कर रहे थे।