logo

Real Hero: कोरोना काल में मसीहा बने अभिषेक सिंह! रोजाना, न्यूनतम 100 लोगों तक पहुंचाते हैं सहायता

8198news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जब अपनों द्वारा मुंह मोड़ लिए जाने की कही घटनाएं हुई हैं वैसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक सिंह जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। किसी को हॉस्पिटल में बेड चाहिए, इंजेक्शन नहीं मिल रही, भोजन का संकट हो या फिर ऑक्सीजन की किल्लत, अभिषेक अपनी टीम के साथ हमेशा मददगार बने खड़े रहते हैं। अभिषेक का कहना है कि आंखों में यूं तो नींद बहुत है लेकिन सोना नहीं है। यही समय है कुछ करने का इसे खोना नहीं है। 

महज एक कॉल पर मदद को पहुंचती है टीम
बीजेपी नेता अभिषेक सिंह हर वक्त लोगों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आई महज एक कॉल पर अभिषेक और उनकी टीम महज 15 मिनट में हॉस्पिटल में बेड, 30 मिनट में ऑक्सीजन और 1 घंटे में भोजन का इंतजाम करती है। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था, तब से लेकर अब तक अभिषेक और उनकी टीम गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा में लगी है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक सिंह ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। 



प्रवासी श्रमिकों के लिए आजीविका का इंतजाम
अभिषेक सिंह उन प्रवासी श्रमिकों के लिए आजीविका का भी इंतजाम कर रहे हैं जिनका रोजगार छिन गया। देश की जानी-मानी पत्रकार रुबिका लियाकत, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री रघुवर दास, पूर्ण विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित देश की कई चर्चित हस्तियां बीजेपी के युवा नेता अभिषेक सिंह और उनकी टीम की सराहना कर चुकी है। काम को प्रेरणादायी बताया है। अभिषेक औऱ उनकी टीम रोजाना न्यूनतम 100 लोगों की सहायता करती ही है। 
 


कोरोना वैक्सीन ट्रायल में भी लिया था हिस्सा
अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में भी हिस्सा लिया था। अभिषेक का कहना है कि उन्हें लगा कि वैक्सीन फिलहाल देश की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने ट्रायल में हिस्सा लिया और आम लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। अभिषेक का कहना है कि वैक्सीन के बारे में विपक्षी पार्टियां नागरिकों को भ्रमित कर रही है। अफवाह फैलाया जा रहा है। लोगों की सेवा करने के लिए अभिषेक घर वालों से नहीं मिलते। क्वारंटीन में रहते हैं।