logo

खुद को सही साबित करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे मंदिर, शपथ लेते हुए कहा भ्रष्ट नहीं हूं मैं

खुद को सही साबित करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे मंदिर, शपथ लेते हुए कहा भ्रष्ट नहीं हूं मैं

द फॉलोअप टीम, हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में भाजपा और YSR कांग्रेस के बीच इनदिनों आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हाल ही में YSR कांग्रेस विधायक शिवप्रसाद रेड्डी ने बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। तब जाकर विष्णु वर्धन रेड्डी ने भगवान का सहारा लिया, उन्होंने मंदिर में जाकर कसम खायी और कहा कि 25 सालों में कभी भी उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया। 

कौन सा आरोप लगाया था 

शिवप्रसाद रेड्डी ने विष्णु वर्धन रेड्डी पर टीपू सुल्तान के स्टैच्यू  को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसलिए विष्णु वर्धन रेड्डी ने चित्तूर जिले के विनायकस्वामी मंदिर में जाकर भगवान की सपथ ली । उन्होंने भगवान के सामने कसम लेते हुए कहा " 25 साल के राजनीति करियर में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया"। दरअसल, ये विवाद Proddatur इलाके में टीपू सुल्तान के स्टैच्यू को लेकर है।  यहां पर भाजपा इसका विरोध कर रही है और स्थानीय प्रशासन को स्टैच्यू नहीं लगाने  नहीं दे रही है।  इसलिए दरअसल, ये विवाद Proddatur इलाके में टीपू सुल्तान के स्टैच्यू को लेकर है. यहां पर भाजपा इसका विरोध कर रही है और स्थानीय प्रशासन को स्टैच्यू नहीं लगाने दे रही है। 

पिछले हफ्ते दिया था चैलेंज 

पिछले हफ्ते ही भाजपा नेता ने चैलेंज दिया था कि वह भगवान के सामने शपथ लेंगे कि वो भ्रष्ट नहीं हैं।  उन्होंने YSR कांग्रेस के नेता नेता को भी ऐसा करने को कहा था।  जब कांग्रेस नेता नहीं पहुंचे तो तो बीजेपी नेता ने कहा कि वह अब ये लोगों पर छोड़ते हैं कि उनके यहां ना आने के मायने क्या हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजनीति में यह पहली बार नहीं है, जब राजनेताओं ने अपनी सच्चाई साबित करने के लिए भगवान का सहारा लिया गया हो। पहले भी कई दफा ऐसा होता आया है।