द फॉलोअप टीम, डेस्क:
मेघालय सरकार में बीजेपी के मंत्री सनबेर शुल्लई ने ऐसा बयान दिया है कि जिस पर बखेड़ा होना तय है। मंत्री सनबोर शुल्लई ने लोगों को मटन, चिकन और मछली से ज्यादा बीफ खाने को कहा है। गौरतलब है कि शुल्लई बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री हैं। उन्होंने हाल ही में मेघालय के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वे पशुपाल मंत्री हैं।
हर किसी को पसंद की चीज खाने की आजादी
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को उसकी पसंद की चीज खाने की आजादी है। उन्होंने कहा कि लोगों को मटन और चिकन से ज्यादा बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं ताकि लोगों की ये धारणा टूटे की बीजेपी गोकशी पर पाबंदी लगाएगी। गौरतलब है कि सनबोर शुल्लाई मेघालय में पशुपाल मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि असम में गोकशी पर पाबंदी लगने की वजह से मेघालय तोक बीफ पहुंचने में दिक्कत ना हो इसके लिए वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात करेंगे। कोशिश करेंगे की बीफ की आपूर्ति में मुश्किल नहीं आएगी।

गोकशी पर प्रतिबंध लगाना बीजेपी का मुख्य एजेंडा
गौरतलब है कि बीफ पर बैन लगाना कई बीजेपी शासित राज्यों का मुख्य एजेंडा रहा है। हिंदू संगठन लगातार सरकार से गोकशी पर बैन लगाने की मांग करते रहे हैं। झारखंड भी उन राज्यों में शामिल रहा है जहां बीफ पर बैन लगाया गया था। यूपी सहित कई बीजेपी शासित राज्यों में गोकशी पर बैन लगा हुआ है। वहीं गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में जहां बीजेपी की सरकारे हैं वहां बीफ पर बैन का विरोध होता है क्योंकि ये वहां के खानपान का मुख्य हिस्सा है।

गोवा में भी कभी दिया गया था ऐसा ही बयान
आपको बता दें कि ऐसा ही विवाद गोवा भी हुआ था। तकरीबन 2 साल पहले गोवा के तात्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था कि गोवा में बीफ की कमी नहीं होने दी जाएगी। बीफ की सुचारू आपूर्ति हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा। उस वक्त भी ये बयान काफी विवादों में रहा था। विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था।