logo

संगठन को मजबूत करने चतरा पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश, बोले जंगल राज लौट आया

संगठन को मजबूत करने चतरा पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश, बोले जंगल राज लौट आया
द फॉलोअप टीम,चतरा:

भाजपा के झारखंड अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश संगठन मजबूत करने के लिए दो दिन के दौरे पर चतरा पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते हुए वो सीधे हेमंत सरकार पर हमलावर हुए। कहा, राज्‍य में जंगल राज लौट आया है। राज्य में कांग्रेस ,झामुमो और राजद की महाठग बंधन सरकार सरकार की विफलता भयावह रूप लेते जा रही है। कोई भी सुरक्षित नहीं है।  उग्रवादियों का तांडव, अपराधियों का बोलबाला, बहू बेटियों पर बढ़ते  अत्याचार से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता भयभीत है।   


राज्‍य में बेटियां सुरक्षरित नहीं
दीपक प्रकाश ने कहा कि चतरा में फिर से  शान्ति गायब हो गयी है। हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल है। मांओं और बेटियों के साथ सबसे ज्यादा मामले आए हैं। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम प्रमंडल प्रभारी आदित्य साहू जिले के प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा भी पहुंचे थे। 

हेमंत सरकार किसान विरोधी 
दीपक प्रकाश ने  हेमन्त सरकार को किसान विरोधी सरकार कहा और बताया पूर्वर्ती सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना जिसके तहत 1 एकड़ जमीन पर 5 हजार और 5 एकड़ जमीन पर 25 हजार किसानों को दिया गया था।  उसे भी  हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। राज्य में यूरिया की कालाबाजारी हुई, किसान बिचौलियों को ग्यारह सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर है। इन बिचौलियों की पहुंच सीधे सत्ता तक है।