logo

भाजपा की 309 सदस्यीय कार्यसमिति  में झारखंज से कौन कौन, देखिए लिस्ट 

13597news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड के आठ नेताओं के नाम हैं। इनमें से तीन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें कोडरमा से सांसद और हाल में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाई गयी अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद समीर उरावं, प्रभारी संगठन मंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी और धर्मपाल सिंह का नाम शामिल है। 

ये है जातीय और क्षेत्रीय समीकरण 
राज्य से चुने गए आठ लोगों में से दो सवर्ण, तीन आदिवासी और तीन ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि जातीय के साथ क्षेत्रीय बैलेंस बनाए रखने की भी कोशिश हुई है। रघुवर दास और अर्जुन मुंडा जहां कोल्हान से आते हैं, वहीं बाबूलाल मरांडी संथाल में सक्रीय रहे हैं। इधर दीपक प्रकाश रांची, अन्नपूर्णा देवी कोडरमा और समीर उरांव गुमला से नाता रखते हैं।