logo

नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह है हेमंत सरकार, नीति-नीयत स्पष्ट नहीं: आदित्य साहू

16557news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता के स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी गंभीर नहीं है। नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि अभी 2 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन खरीद ली जायेगी। 

मशीन खरीद में बिचौलिया हावी
आदित्य साहू ने कहा कि अभी 2 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि जनवरी में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच मशीन खरीद ली जायेगी लेकिन सरकार ने तुरंत ही स्टैंड बदल लिया है। कहा कि इस मामले में सरकार की नीति और नीयत साफ नहीं है। मशीन खरीद में भी बिचौलिये हावी हैं। राज्य सरकार के निर्णय को प्रभावित कर रहे हैं। स्पष्ट है कि दाल में काला है। 

बाहर जांच करवाना लोगों की मजबूरी
बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि जांच मशीन नहीं होने की वजह से बाहर जांच करवाना मजबूरी है। ओडिशा से रिपोर्ट आने में 30 दिन लगता है। यदि यही हाल रहा तो कोरोना के नए वेरिएंट को रोकना मुश्किल हो जायेगा। राज्य की जनता संकट में होगी।