logo

भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक 14 नवंबर को : अनवर हयात

14745news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने बताया है कि 14 नवंबर को भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक भाजपा के प्रदेश कार्यालय हरमू रांची में होगी। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड के प्रभारी साबिर अली, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

 

बैठक सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। जिसमें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्रसमिती के सदस्य गण तथा सभी जिला के जिला अध्यक्ष वा महामंत्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक की तैयारी जोरों से चल रही है और मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने अपने कार्यों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी तथा मोर्चा का राष्ट्रीय प्रभारी साबिर अली का रांची के एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने दी।